- February 2, 2021
हॉलीवुड स्टार केअनु रीव्स के जॉन विक लुक में अली फज़ल एक रहस्यमय शूटिंग में दिखे
अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा और घेराबंद के बीच, अभिनेता अली फजल हाल ही में अपने अगली सीरीज के लिए रहस्यमय तरीके से शूटिंग करते हुए नज़र आये। दर्शकों की रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह भर चलने वाली शूटिंग को कई परतों की नियंत्रित जाँच पड़ताल के बीच, किसी भी डिटेल्स को लीक करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन वैनिटी वैन में वापस जाते समय, अली फज़ल को प्रशंसकों ने कैमरा से शूट कर ही लिया। मिर्जापुर स्टार स्थानीय लोगों के बीच काफी हिट है जो उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उत्सुक थे। सूट पहने अभिनेता का लुक, लंबे बालों के साथ, हिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘जॉन विक’ से केअनु रीव्स से मेल खाता नज़र आया। हालांकि यह अभी भी अज्ञात है कि अली का किरदार जॉन विक लुक के प्रति कोई समानता रखता है, लेकिन अली निश्चित रूप से इस लुक को नयाय्य देते हुए नज़र आये।

एक सूत्र का कहना है, “यह एक टाइट शेड्यूल था और अली सीरीज में एक दिलचस्प भूमिका निभा रहे है। कहानी के बारे में इस वक़्त कुछ भी कहना अपने आप में अन्याय करने जैसा होगा। लुक अपने आप में दिलचस्प है और कोई भी अली को जॉन विक लुक में मिस नहीं कर सकता है। श्रीजीत मुखर्जी द्वारी निर्देशित यह सीरीज की शूटिंग अली के साथ औरंगाबाद के एल्लोरा गुफाओं में किया गया है और इस साल के अंत में एक प्रमुख ओटीटी द्वारा जारी किया जाएगा।”
मिर्ज़ापुर की अगली किस्त के आस-पास चर्चा तेज होने के साथ अली फज़ल अपने अगले, हास्य फ्रेंचाइजी फुकरे 3 की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे।
